राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू सोमवार, 18 नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से तैयारी की जा रही है। 242 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। इसके लिए 703 दावेदार हैं। इंटरव्यू को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि बायोडाटा पर ध्यान दें। इसमें जो जानकारी है उसे अच्छी तरह से पढ़ लें।
सीजीपीएससी से पहले यह इंटरव्यू 15 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाला था। विभिन्न कारणों से इसे स्थगित किया गया था। अब 18 से 28 नवंबर तक साक्षात्कार होगा। इसे लेकर पीएससी कोचिंग एक्सपर्ट अंकित अग्रवाल का कहना है कि इंटरव्यू आपके व्यक्तित्व का परीक्षण है। इसलिए आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार दें। कपड़ों पर ध्यान दें। जिस दिन इंटरव्यू है उस दिन का अखबार जरूर पढ़े। इसी सप्ताहभर में जो प्रमुख मुख घटनाएं घटनाएं घटित हुई है उसे जरूर चिंहित करें। गौरतलब है कि सीजीपीएससी-2023 के तहत मुख्य परीक्षा परीक्षा जून में हुई थी। इसमें 3597 शामिल हुए थे। इसके नतीजे कुछ महीने पहले जारी री हुए थे। इस बार र इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
पहले, यह 150 नंबर का था। इस बार 50 नंबर की कटौती की गई है इससे फाइनल मेरिट लिस्ट 1500 नंब के आधार पर बनेगी। क्योंकि, मुख् परीक्षा में 7 पेपर हुए थे। प्रत्येक पेप 200 अंक का था। इस तरह से मुख् परीक्षा 1400 अंकों के लिए हुई थी इंटरव्यू 100 अंक जोड़ने पर 1500 अंक हो जाएंगे।
इन पदों के लिए हो रही भर्ती
राज्य सेवा परीक्षा 2023 में डीएसपी का पद नहीं है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्ष निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद शामिल है।
तमाम खबरों, सरकारी भर्ती, और योजनाओ के लिए https://jobnewstoday.in/ को सब्सक्राइब करें और साथ में नोटिफिकेशन बेल प्रेस करना ना भूले |